हम बीमार क्यों पड़ते हैं?
हमारी बीमारी का मुख्य कारण शरीर से टॉक्सिन्स का बाहर न निकल पाना है। हम रोज़ अपने घर में झाड़ू-पोंछा करते हैं, लेकिन शरीर में जमा होने वाली वेस्टेज पर कोई ध्यान नहीं जाता। भारत में लोग दिन में कम से कम तीन बार खाना खाते हैं। इसके बाद चाय, कॉफी और न जाने क्या-क्या खाते पीते रहते हैं। इससे पाचन तंत्र 24 घंटे बिज़ी रहता है। हम उसे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने के लिए समय ही नहीं देते। लोग रात को 8, 9, 10, 11 या 12 बजे भी खाना खाते हैं। हम खाना खाकर तो सो जाते हैं, लेकिन हमारा पाचन तंत्र रात भर मेहनत करता रहता है। यह दिन में भी और रात में भी लगा रहता है। फिर, एक दिन ऐसा आता है ये सारे ऑर्गन थककर सुचारु रूप से काम करना बंद कर देते हैं। यहीं से हमारी बीमारी शुरूआत होती है।
बीमारी ठीक करने के लिए क्या करें ?
हमारी इम्यूनिटी 24 घंटे कोशिश करती है कि शरीर में कोई बीमारी न हो। लेकिन हम उसे समय नहीं दे पाते। इंसानों के अलावा, लगभग सभी जीव शाम को 6 से 7 बजे के बीच अपने घोंसलों में चले जाते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं। लेकिन हम, उनके चाचा लोग, उनसे भी नहीं सीखते। अगर हमें हेल्दी रहना है, तो हमें उनकी तरह ज़िंदगी जीनी होगी। हमें भी अपना डिनर सूरज डूबने से पहले या ज़्यादा से ज़्यादा शाम को 7 बजे तक खत्म कर लेना चाहिए। हमें अपने खाने में ज़्यादा नैचुरल डाइट लेनी चाहिए। जैसे ही शाम को 7 बजे से पहले खाना शुरू करेंगे, हमारी इम्यूनिटी को काफ़ी समय मिलेगा और वह बीमारियों को उखाड़ फेकने में कामयाब होगी।
परहेज :
तली भुनी हुई चीज़ों से बचें। फास्ट फूड और जंक फूड भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। साथ ही, थोड़ी बहुत एक्सरसाइज़ भी करें।